Showing posts with label पुस्तक- विकास के पथ पर भारत. Show all posts
Showing posts with label पुस्तक- विकास के पथ पर भारत. Show all posts

Monday, March 9, 2026

पुस्तक भेंट





लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ मालवीय जी (अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रभारी तथा क्षेत्रीय मंत्री, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विद्या भारती) से आत्मीय भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आपने स्वलिखित पुस्तक  📚 “विकास के पथ पर भारत” सप्रेम भेंट की।
भेंट के दौरान विद्या भारती से जुड़े अनेक विषयों पर आपका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विशेष रूप से प्रचार विभाग द्वारा मीडिया समन्वय किस प्रकार किया जाता है, इस विषय पर भी सार्थक चर्चा हुई। साथ ही आगामी केंद्रीय कार्यालय उद्घाटन तथा अखिल भारतीय साधारण सभा के संदर्भ में प्रचार-प्रसार विभाग के अपेक्षित कार्यों पर भी संवाद हुआ।
उनकी सरलता, आत्मीयता और स्नेहिल व्यवहार से मन अत्यंत अभिभूत है। 
दिल्ली प्रांत के प्रचार विभाग की ओर से आपका हार्दिक धन्यवाद। 🙏
डॉ. शैलेश भारद्वाज
प्रचार प्रमुख, दिल्ली प्रांत

Tuesday, June 17, 2025

प्राक्कथन

 

देश के लोगों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक विकास के लिए सरकार अनेक योजनाएं चला रही है। हर योजना का उद्देश्य होता है कि उसका लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे। जब योजना का लाभ व्यक्ति तक पहुंचता है, वह योजना सफल होती है। इस समय देश में लगभग डेढ़ सौ योजनाएं चल रही हैं। इनमें अधिकतर पुरानी योजनाएं हैं। इनमें कई ऐसी पुरानी योजनाएं भी हैं, जिनके नाम बदल दिए गए हैं। इनमें कई ऐसी योजनाएं भी हैं, जो लगभग बंद हो चुकी थीं और उन्हें दोबारा शुरू किया गया है। इनमें कुछ नई योजनाएं भी सम्मिलित हैं। देश में दो प्रकार की सरकारी योजनाएं चल रही हैं। पहली योजनाएं वे हैं, जो केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती हैं। इस तरह की योजनाएं पूरे देश या देश के कुछ विशेष राज्यों में चलाई जाती हैं। दूसरी योजनाएं वे हैं, जो राज्य सरकारें चलाती हैं। इस पुस्तक के माध्यम से सरकारी की कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। अकसर ऐसा होता है कि अज्ञानता और अशिक्षा के कारण लोगों को सरकार की जन हितैषी योजनाओं की जानकारी नहीं होती, जिसके कारण वे इन योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं। इस पुस्तक का उद्देश्य यही है कि लोग उन सभी योजनाओं का लाभ उठाएं, जो सरकार उनके कल्याण के लिए चला रही है. 

इन योजनाओं की जानकारी संबंधित मंत्रालयों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. उल्लेखनीय है कि समय-समय पर योजनाओं में आंशिक रूप से परिवर्तन भी होता रहता है.  

Thursday, June 5, 2025

पुस्तक भेंट

  


पुस्तक- विकास के पथ पर भारत

पुस्तक भेंट


 पुस्तक- विकास के पथ पर भारत,मेरी पुस्तक

Monday, March 17, 2025

विकास के पथ पर भारत



पुलिस अधीक्षक देवरिया से शासकीय अधिवक्ता बन्धुओं का परिचयात्मक मिलना हुआ. साथ ही डॉक्टर सौरभ मालवीय द्वारा लिखित पुस्तक विकास के पथ पर भारत भेंट करते हुए।
-नवनीत मालवीय 

Saturday, January 6, 2024

पुस्तकें भेंट


सुखद भेट
श्री धरमपाल जी
संगठन महामंत्री
भाजपा - उत्तर प्रदेश
इस अवसर पर उन्हें अपनी पुस्तकें 'अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश' और 'विकास के पथ पर भारत' भेंट कीं.

Thursday, November 25, 2021

पुस्तक भेंट




राज्य के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा के अनुसार, प्रदेश में बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है। मात्र साढ़े चार वर्ष में प्रतिदिन 9 हजार मेगावाट बिजली की मांग बढ़ी है। ट्रांसमिशन क्षमता वर्ष 2016-17 के 16348 मेगावाट से 9,000मेगावाट बढ़कर अब 26,000 मेगावाट हो चुकी है।इस वित्तीय वर्ष के अंत में 28 हजार मेगावाट तथा तथा वर्ष 2025 तक राज्य में यह क्षमता 32 हजार 400 मेगावाट हो जाएगी। ट्रान्समिशन की आयात क्षमता भी 6,800 मेगावाट बढ़कर अब 14 हजार 600 मेगावाट हो गयी है।
इस अवसर पर मैंने उन्हें अपनी पुस्तक 'अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश' और 'विकास के पथ पर भारत' भेंट की।
मेरी पुस्तक 'अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश' का अवलोक करते हुए श्रीकान्त शर्मा जी।

Tuesday, November 23, 2021

विकास के पथ पर भारत

 



सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अनुपम मिश्र जी का आगमन मेरे आफिस में हुआ. डॉ. सौरभ मालवीय द्वारा लिखित पुस्तक 'विकास के पथ पर भारत' उन्हें सप्रेम भेट की गई. 

Sunday, September 5, 2021

पुस्तक भेंट



सुखद भेंट!
सुधांशु त्रिवेदी जी
प्रवक्ता
बीजेपी- नयी दिल्ली
पुस्तक 'विकास के पथ पर भारत'

Wednesday, January 6, 2021

विकास के पथ पर भारत


देश के विकास में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों लोककल्याणकारी योजनाएँ हैं, जिन योजनाओं से प्राय: लोग अनभिज्ञ रहते हैं और उन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। देश के गरीबों, युवाओं, वृद्धों, महिला- कन्या, वनवासी आदि समुदाय के विकास के लिए विभिन्न योजनाएंँ  चल रही हैं। समाज को सरकारी योजनाओं की बेहतर जानकारी मिले इसी सामाजिक सेवा भाव से गुरूदेव Sourabh Malviya जी ने "विकास के पथ पर भारत" पुस्तक का लेखन किया।। इस किताब में विकास के 34 योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है, जिसे सभी को पढना चाहिए। मैं बहुत सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे यह पुस्तक स्वयं लेखक और देश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार मीडिया गुरू डॉ. सौरभ मालवीय सर ने आशीर्वाद स्वरूप दिया, गुरुदेव का सान्निध्य ऐसे ही मिलता रहे।
-नितुल तिवारी आजाद 

Saturday, January 2, 2021

पुस्तक भेंट


उप मुख्यमंत्री मंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी से मुलाकात.
इस अवसर पर उन्हें अपनी पुस्तक 'विकास के पथ पर भारत' भेंट की.
लखनऊ

Wednesday, June 3, 2020

विकास के पथ पर भारत

 

लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रचारक की भूमिका में रहे बड़े भाई सौरभ मालवीय जी वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवम संचार विश्वविद्यालय,भोपाल परिसर में सहायक प्राध्यापक के पद पर सेवा दे रहे है, के लखनऊ आवास पर मिलना हुआ वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में युवाओ की क्या और कैसे भूमिका तय हो इस संदर्भ में व्यापक विमर्श हुआ, आपकी "विकास के पथ पर भारत" पुस्तिका अभी हाल में ही प्रकाशित हुई.
आपका स्नेह सानिध्य सदैव मिलता रहे.
-राजन द्विवेदी 

Tuesday, December 17, 2019

विकास के पथ पर भारत


मित्रवर डॉ. सौरभ मालवीय द्वारा लिखित पुस्तक प्राप्त हुई। पुस्तक मोदी सरकार पार्ट -1 की प्रमुख योजनाओं पर केंद्रित है। यह पुस्तक नये भारत के निर्माण का जीवांत दस्तावेज है. जिसमें खेत, खलिहान, गाँव की पगडण्डी से लेकर राजपथ की बदलतीं तस्वीरों का बिंब है. पुस्तक योजना निर्माण में 21वी सदी की बुनियादी जरूरतों के लिहाज से सरकार के दृटिकोण की समीक्षा करती है. गहन शोध आधारित यह पुस्तक संग्रहणीय और पठनीय है. 

बहुत बहुत शुभकामनाएं।
-बिजेंद्र शुक्ला 

Sunday, October 20, 2019

पुस्तक भेंट आप कैसे हैं?

मेरठ के सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल से भेंट कर उन्हें अपनी पुस्तक 'विकास के पथ पर भारत' भेंट की.

Tuesday, October 15, 2019

पुस्तक भेंट




महामहिम राज्यपाल-मध्यप्रदेश
मोदी सरकार पार्ट-1 पर केंद्रित प्रमुख योजनाओं का लेख-जोखा समिति.  पुस्तक 'विकास के पथ पर भारत' भेंट एवं चर्चा.

Thursday, August 29, 2019

पुस्तक समीक्षा

  


Friday, June 21, 2019

पुस्तक भेंट

 

पुस्तक भेंट 
'विकास के पथ पर भारत'
श्री प्रभात झा, वरिष्ठ पत्रकार एवं सांसद

Wednesday, June 12, 2019

पुस्तक भेंट

जिनके स्नेह और मार्गदर्शन में पला-बढ़ा आ.सूबेदार जी,श्री बालमुकंद जी ... सानिध्य प्रो.रजनीश शुक्ला, प्रो.मदन मणि त्रिपाठी, श्री शैलेन्द्र मणि। इस अवसर पर अपनी पुस्तक 'विकास के पथ पर भारत' भेंट की।

Tuesday, June 11, 2019

पुस्तक भेंट




सानिध्य सुख आ.प्रभात झा जी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी। इस अवसर पर अपनी पुस्तक 'विकास के पथ पर भारत' भेंट की।  

विकास के पथ पर भारत - अमेज़न पर

 

आज 'विकास के पथ पर भारत' पुस्तक के लेखक, चर्चित मीडिया गुरु डॉ. सौरभ मालवीय का हमारे कार्यालय पर आगमन हुआ. इस अवसर की एक तस्वीर. डॉ मालवीय के साथ हैं यश पब्लिकेशन्स के संस्थापक शांति स्वरूप शर्मा और प्रबंध निदेशक जतिन भारद्वाज.
पुस्तक अमेज़न पर उपलब्ध है - https://amzn.to/2XECM51
भारत की राष्‍ट्रीयता हिंदुत्‍व है