Sunday, October 4, 2026
विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक प्रारम्भ
विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक निराला नगर, लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में प्रारम्भ हुई। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय ने प्रस्तावना रखते हुए आगामी कार्ययोजना, संगठन की प्राथमिकताओं एवं शैक्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री दिव्य कांत शुक्ल, संगठन मंत्री श्री हेमचंद्र जी सहित क्षेत्रीय कार्य समिति के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को अधिक प्रभावी बनाने, संस्कारयुक्त एवं भारत-केंद्रित शिक्षा को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुँचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
संस्कारयुक्त शिक्षा — राष्ट्र निर्माण का आधार।
Saturday, October 3, 2026
प्रेस वार्ता
प्रेस वार्ता
Friday, September 25, 2026
ऐतिहासिक ‘नमामि भारतम्’ — राष्ट्रीय रिकॉर्ड की ओर एक कदम
वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर में एक साथ ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को अभिव्यक्त किया गया।
इस ऐतिहासिक प्रयास को और भी विशेष बनाते हुए, देशभर में होने वाले इस विशाल सामूहिक गायन को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा रिकॉर्ड प्रमाणन के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
आज का यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी सामूहिक श्रद्धा और नई पीढ़ी को राष्ट्रभाव से जोड़ने का एक ऐतिहासिक अवसर रहा।
वन्दे मातरम्!
नमामि भारतम्!
Tuesday, September 22, 2026
विद्या भारती का ध्येय श्रेष्ठ, संस्कारवान एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिकों का निर्माण : डॉ सौरभ मालवीय
श्रेष्ठ शिक्षा के साथ संस्कार एवं राष्ट्रभावना आवश्यक
डॉ. सौरभ मालवीय जी ने कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाना नहीं, बल्कि श्रेष्ठ, सुयोग्य, संस्कारवान एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिकों का निर्माण करना है। शिक्षा के साथ धर्म, संस्कृति, परंपरा एवं जीवन-मूल्यों का समन्वय ही विद्यार्थी के व्यक्तित्व को पूर्णता प्रदान करता है।
उन्होंने दैनिक वंदना के महत्व को बताते हुए कहा कि नियमित वंदना विद्यार्थियों में एकाग्रता, सकारात्मक चिंतन, आत्मअनुशासन एवं आध्यात्मिक चेतना का विकास करती है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए दैनिक जीवन में इसके व्यावहारिक उपाय अपनाने तथा विभिन्न समस्याओं का सहज एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से समाधान करने के लिए प्रेरित किया।
परीक्षा को अवसर के रूप में देखें विद्यार्थी
क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री दिव्यकांत जी ने बोर्ड परीक्षार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा केवल अंकों का मूल्यांकन नहीं, बल्कि विद्यार्थी के जीवन की भावी दिशा और दशा तय करने वाला महत्वपूर्ण पड़ाव है।
उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध अध्ययन करने, समय का सदुपयोग करने तथा परीक्षा की तैयारी में एकाग्रता और निरंतरता बनाए रखने के व्यावहारिक सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को तनाव के रूप में न लेकर अपनी प्रतिभा, ज्ञान और परिश्रम को अभिव्यक्त करने के अवसर के रूप में देखना चाहिए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने आगंतुक अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य श्री राम केवल शर्मा ने सभी अतिथियों, आचार्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अवध प्रांत के कोषाध्यक्ष श्री आर. के. कनौजिया, शिशु शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक श्री राम सिंह सहित विद्यालय परिवार के समस्त आचार्य-आचार्या, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
शिक्षा में ज्ञान, संस्कार में शक्ति और राष्ट्रभावना में व्यक्तित्व निर्माण—इन्हीं मूल्यों के साथ विद्या भारती भावी पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार कर रही है।
Thursday, September 17, 2026
त्रुटिरहित परीक्षा एवं निष्पक्ष मूल्यांकन पर दिया गया विशेष जोर - डॉ सौरभ मालवीय
लखनऊ। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रदेश निरीक्षक एवं प्रदेश परीक्षा प्रमुख बैठक के समापन सत्र में क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
अपने मार्गदर्शन में डॉ. सौरभ मालवीय जी ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से परीक्षा व्यवस्था एवं मूल्यांकन की महत्ता को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा त्रुटिरहित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न होनी चाहिए तथा परीक्षा के उपरांत मूल्यांकन भी पूरी सावधानी एवं निष्पक्षता के साथ किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि ऐसी प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए, जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी वास्तविक योग्यता एवं प्रदर्शन के अनुरूप अंक प्राप्त हों। इससे परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बन सकेगी।
समापन सत्र में परीक्षा की गुणवत्ता, उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन, निरीक्षण व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बिंदुओं पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
मेरे प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद
डॉ. सौरभ मालवीय
अपनी बात
विषय
- Dr. Sourabh Malviya
- English
- Faculty development programme
- अन्य लेखक
- अर्थव्यवस्था
- आधी आबादी
- उत्तर प्रदेश चुनाव- 2022
- एकात्म मानवदर्शन
- काव्य
- कृषि
- केन्द्रीय बजट
- गोवंश
- चित्र पेटिका से
- टीवी पर लाइव
- डॉ. सौरभ मालवीय
- दीक्षांत समारोह
- धरोहर
- धर्म
- पर्यटन
- पर्यावरण
- पर्व
- पापा
- पुरस्कार
- पुस्तक
- पुस्तक अंश : विकास के पथ पर भारत
- पुस्तक अंश- राष्ट्रवादी पत्रकारिता के शिखर पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी
- पुस्तक- अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश
- पुस्तक- भारत बोध
- पुस्तक- भारतीय पत्रकारिता के स्वर्णिम हस्ताक्षर
- पुस्तक- भारतीय राजनीति के महानायक नरेन्द्र मोदी
- पुस्तक- राष्ट्रवाद और मीडिया
- पुस्तक- राष्ट्रवादी पत्रकारिता के शिखर पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी
- पुस्तक- विकास के पथ पर भारत
- पुस्तक- श्रेष्ठ भारत आत्मबोध से राष्ट्रबोध
- पुस्तक-भारतीय संत परम्परा : धर्मदीप से राष्ट्रदीप
- प्रकाशन
- बेसिक शिक्षा यूपी
- भारतीय जनता पार्टी
- भाषा
- मार्क्सवादी कमुनिस्ट पार्टी
- मीडिया
- मेरा गांव मेरा तीर्थ
- मेरा जीवन
- मेरी पुस्तक
- मेरी पुस्तकें
- यात्रा संस्मरण
- राजनीति
- राष्ट्र चिंतन
- राष्ट्रवाद
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
- रेडियो
- लोकसभा चुनाव
- विचार दर्शन
- विद्या भारती
- विविध
- वीडियो
- व्यक्तित्व
- व्याख्यान
- शिक्षा
- श्रीन्द्र मालवीय
- समाज
- सम्मान
- संविधान
- संस्कृति
- सांस्कृतिक राष्ट्रवाद
- साहित्य
- सूचना
- सृष्टि मालवीय
- स्मारिका
- स्वास्थ्य
- हिन्दू संस्कृति पर माओवादी हमला
मेरे बलॊग
-
-
भारतीय पत्रकारिता का पिंड है राष्ट्रवाद, फिर इससे गुरेज क्यों? - *सौरभ मालवीय ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी जन्मजात वक्ता थे, जन्मजात कवि हृदय थे, पत्रकार थे, प्रखर राष्ट्रवादी थे. उनके बारे में कहा जाता था कि यदि वह पाकिस्...
लोक दृष्टि
-
लखनऊ विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ.सौरभ मालवीय जी से पिछले दिनों लखनऊ में भेंट हुई। इस मौके पर उन्होंने अपनी ...
-
विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक निराला नगर, लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में प्रारम्भ हुई। बैठक में क्षेत...
-
जग प्रपंच से मोह नहीं है तभी कहलाते हो मोहन भारत चिन्मय आदि शक्ति है परम भागवत त्वं स्वोहम केशव माधव मधुकर रज्जू दिब्य सुदर्शन की माला ...
-
डॉ. सौरभ मालवीय आज सम्पूर्ण विश्व विज्ञान की प्रगति और संचार माध्यमों के कारण ऐसे दौर में पहुंच चुका है कि मीडिया अपरिहार्य बन गई है...
-
-डॉ. सौरभ मालवीय `माई कंट्री माइ लाइफ´ बस नाम ही काफी है लेखक के उदात्त चित्त को समझने के लिए। राष्ट्रीय संवेदना से इतना एकाकार कि ले...
-
“हिंदुत्व केवल पूजा-पद्धति या धार्मिक पहचान का नाम नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, जीवन-मूल्यों, सह-अस्तित्व और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’...
-
“भारत निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है, जिसका मूल दायित्व स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था ...
-
गंगा शब्द का अर्थ तीव्रगामनी होता है लेकिन भारत में इस शब्द का अर्थ एक पवित्र नदी के रूप में है। इसका अर्थ पुरूषार्थ चतुष्टय की प्राप्ति...
-
गाँधी व्यक्ति नहीं विचार हैं। महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ में राष्ट्री...
-
प्रेस वार्ता तेतरी बाजार सिद्धार्थनगर, 03 अक्टूबर 2026 सरस्वती शिशु मंदिर योजना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विद्या भारती देशभर में इसे ‘अमृत...
संप्रति
2/564, अवधपुरी खण्ड 2
खरगापुर, निकट प्राथमिक विद्यालय, गोमतीनगर विस्तार
पिन- 226010
मो- 8750820740
जिन्हें पढ़ता हूं
-
शहर, कुत्ते और हमारी ज़िम्मेदारी - “पॉटी उठाना शर्म नहीं, संस्कार है, शहर की सड़कों पर पॉटी नहीं, जिम्मेदारी चाहिए” भारत में पालतू कुत्तों की संख्या 2023 में लगभग 3.2 करोड़ आंकी गई, और यह ...1 year ago
-
Read harcourt 3rd grade math Best Books of the Month PDF - *Download Kindle Editon harcourt 3rd grade math Download Now PDF* Read harcourt 3rd grade math Audio CD Open Library Rеаd thrоugh Frее Bооkѕ Onlіnе і...6 years ago
-
नमो-नमो.....आंखों ने जो देखा ! - अपन गांधी, लोहिया और दीनदयाल उपाध्याय को आदर्श राजनेता मानकर राजनीति में सक्रिय हैं। सादगी, शुचिता, विनम्रता, अध्ययनशीलता...ये सब गुण ऐसे हैं, जो ज्यादा आ...13 years ago






















































