Showing posts with label सम्मान. Show all posts
Showing posts with label सम्मान. Show all posts

Friday, August 14, 2026

सम्मान


उत्तर प्रदेश शासन की हिंदी मासिक पत्रिका ‘संदेश’ द्वारा उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मानित किया जाना अत्यंत प्रसन्नता और गर्व का विषय है। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में यह सम्मान प्राप्त होना इस क्षण को और भी विशेष बना रहा है।
 यह सम्मान समाज,साहित्य, पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में निरंतर कुछ सार्थक और बेहतर लिखने की कोशिश का स्नेह, विश्वास का प्रीतिफल है।
इस सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश शासन एवं ‘उत्तर प्रदेश संदेश’ परिवार का हृदय से आभार।
स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर यही प्रयास है कि लेखनी विचारों की वाहक बने और शब्द राष्ट्रहित एवं समाजहित की दिशा में अपना योगदान देते रहें आपका विश्वास और स्नेह सदैव मिलता रहें.

डॉ. सौरभ मालवीय को मिला उत्कृष्ट लेखन सम्मान







 लखनऊ। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित पत्रिका ‘उत्तर प्रदेश संदेश’ की ओर से आयोजित उत्कृष्ट लेखन सम्मान समारोह में लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मालवीय को उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में सूचना निदेशक विशाल सिंह ने डॉ. सौरभ मालवीय को उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाशित उनके शोधपूर्ण, तथ्यपरक एवं विश्लेषणात्मक लेखन के लिए सम्मान प्रदान किया।

डॉ. मालवीय ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर तथ्य एवं शोध आधारित लेखों के माध्यम से सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत किया है। उनके लेखन में विषय की गहनता, तथ्यात्मकता और जनसरोकारों का विशेष समावेश रहता है।

सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. सौरभ मालवीय ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश संदेश’ जैसी महत्वपूर्ण पत्रिका द्वारा उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मानित किया जाना उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता और लेखन का उद्देश्य केवल सूचना देना नहीं, बल्कि तथ्यों के माध्यम से समाज को जागरूक करना और सकारात्मक विमर्श को आगे बढ़ाना भी है।

डॉ. सौरभ मालवीय लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष होने के साथ-साथ लेखन एवं मीडिया विमर्श के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके सम्मान पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों, साहित्यकारों एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Tuesday, March 10, 2026

संवाद कार्यक्रम आयोजित





चन्दन चौकी, लखीमपुर खीरी। 10 मार्च 2026
जनजातीय क्षेत्र में संस्कारयुक्त शिक्षा और सांस्कृतिक जागरण के उद्देश्य से संचालित जनजातीय संस्कार केंद्र, चन्दन चौकी में बहनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय ने केंद्र की बहनों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि जनजातीय समाज भारतीय संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण आधार है। इनके संस्कार, परिश्रम और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना समाज को नई दिशा देने का कार्य करती है।
डॉ. मालवीय ने कहा कि संस्कार केंद्रों के माध्यम से जनजातीय क्षेत्र की बहनों और बच्चों में शिक्षा, संस्कार, आत्मविश्वास और राष्ट्रभाव जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बहनों को शिक्षा के साथ-साथ अपने पारंपरिक ज्ञान, संस्कृति और मूल्यों को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बहनों ने भी अपने अनुभव साझा किए और संस्कार केंद्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा सभी ने समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री मिथिलेश अवस्थी जी, प्रदेश निरीक्षक तथा श्री नरोत्तम जी उपस्थित रहें।

Saturday, October 25, 2025

सम्मान-स्नेह

  


Monday, October 13, 2025

धन्यवाद बलिया

  



Wednesday, June 4, 2025

गर्व का क्षण


माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के लिए गौरव का विषय है कि हमारे विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डा.सौरभ मालवीय अब लखनऊ विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष होंगे। डा.मालवीय ने स्नातकोत्तर डिग्री एमसीयू से ली और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर पीएचडी भी हमारे विश्वविद्यालय से की। वे जनसंचार विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में मेरे आत्मीय मित्र और सहयोगी भी रहे। 

 आज मन बहुत प्रसन्न है, डा.सौरभ को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।


Thursday, October 3, 2024

पंडित विष्णुप्रसाद चतुर्वेदी राष्ट्रीय संस्कृति शिक्षा सम्मान

 

लखनऊ विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के सह प्राध्यापक डॉ. सौरभ मालवीय जी को 'पं. विष्णुप्रसाद चतुर्वेदी राष्ट्रीय संस्कृति शिक्षा सम्मान-2024' मिलने की हार्दिक मंगलकामनाएं....

Thursday, December 7, 2023

एसोसिएट प्रोफेसर बने डॉ.सौरभ मालवीय

 


प्रभु श्री सीतारामजी की कृपा से बड़े भाई की भूमिका में सतत मेरा मार्गदर्शन कर बेहतर करने हेतु प्रेरित करने वाले डॉ. सौरभ मालवीय जी की लखनऊ विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफ़ेसर के रूप में नियुक्ति मेरे लिए किसी निजी उपलब्धि से कम नहीं है।
'जिमि सरिता सागर महुं जाही।
जद्यपि ताहि कामना नाहीं।।
तिमि सुख संपति बिनहिं बोलाएं।
धरमसील पहिं जाहिं सुभाएं।।'
भावार्थ: जैसे नदियां बहती हुई सागर की ओर ही जाती हैं, जबकि समुद्र को उसके जल की कामना नहीं होती। वैसे ही, यश (सुख-संपत्ति) भी बिना कामना के धर्मशील (विचारवान) लोगों के पास जाकर स्वयं सुशोभित होते हैं। (मानस बालकांड)
---
लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर बने डॉ. सौरभ मालवीय 
लखनऊ विश्वविद्यालय ने लोकप्रिय मीडिया शिक्षक एवं राजनीतिक विश्लेषक डॉ. सौरभ मालवीय को पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर (सह आचार्य) के पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने गुरुवार को विश्विद्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
डॉ.सौरभ मालवीय इससे पहले माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे। डॉ. मालवीय को लखनऊ विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर चुने जाने पर माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में उनके लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया था। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के.जी सुरेश और कुलसचिव प्रो. अविनाश वाजपेयी ने एक कार्यक्रम में डॉ. सौरभ मालवीय को स्मृति चिह्न भेंट किया और संस्थान में उनके साथ बिताए तमाम सुखद स्मृतियों को साझा किया।
विदित हो कि डॉ. सौरभ मालवीय ने अपनी लिखित पुस्तक 'राष्ट्रवादी पत्रकारिता के शिखर पुरुष अटल बिहारी बाजपेयी' और ‘भारत बोध’ के माध्यम से लेखन क्षेत्र में भी ख्याति अर्जित किया है। पत्रकारिता विधा में उनके रचना कौशल के लिए डॉ. मालवीय को पं. प्रताप नारायण मिश्र साहित्यकार सम्मान समेत तमाम अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। 
उल्लेखनीय है कि डॉ. मालवीय पूर्व में वाजपेयी सरकार में बीजेपी मीडिया सेल से जुड़े थे और वर्ष 2010 तक मीडिया सेल में समन्वयक के रूप में खासे लोकप्रिय रहे। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर पीएचडी करने वाले श्री मालवीय, राष्ट्रवादी लेखक और वक्ता के रूप में अपनी खास पहचान बनाई है। डॉ. सौरभ तमाम टीवी चैनलों पर  डिबेट में शामिल होते रहते हैं तथा सरकार के नीतियों व कार्यों पर अपना विचार प्रकट करते हैं।
शिवेश प्रताप 

Friday, August 11, 2023

समाचार-पत्रों में

 





Wednesday, August 9, 2023

देवरिया गौरव सम्मान से सम्मानित हुए डॉ.सौरभ मालवीय

 

धर्मराज सिंह शिक्षण संस्थान, पिपरा लार में आयोजित देवरिया गौरव सम्मान समारोह में  डॉ.मालवीय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया। डॉ.मालवीय का जन्म ग्राम-पटनेजी, जनपद- देवरिया में हुआ। प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर लार में हुई।
 माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि. भोपाल में सहायक प्राध्यापक सौरभ मालवीय अनेक पुस्तकों का लेखन किया है जिसमें राष्ट्रवादी पत्रकारिता के शिखरपुरुष अटल बिहारी बाजपेयी, अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश, विकास के पथ पर भारत एवं भारत बोध प्रमुख है। 
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी देवरिया- श्री रविंद्र कुमार जी, उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सोनकर, पूर्व विधायक श्री सत्य प्रकाश मणि, पूर्व विधायक श्री काली प्रसाद जी, प्रबंधक श्री संतोष सिंह लारी समेत अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

Saturday, April 15, 2023

सेवा शिखर सम्मान




लखनऊ
सेवा शिखर सम्मान

Sunday, December 27, 2020

समाचार पत्रों में







शनिवार को लखनऊ में भाउराव देवरस न्यास की ओर से पत्रकारिता विधा में ‘पं. प्रतापनारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान’ को समाचार पत्रों ने प्रमुखता से स्‍थान दिया। सभी का हार्दिक आभार। 
एक बार पुन: दिल से आभार...

Saturday, December 26, 2020

प्रताप नारायन मिश्र सम्मान 2020






प्रताप नारायन मिश्र सम्मान 2020 
लखनऊ

Monday, November 30, 2020

सम्मान



Monday, March 2, 2020

सम्मान


सबके प्रिय मालवीय जी,
पं.बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान समारोह( 9 फरवरी, 2020 गांधी भवन, भोपाल) के आयोजन में रीवा से पधारे डा. सौरभ मालवीय सबके प्रिय हैं। आयोजन, भोजन और चर्चा के साथ इस मौके पर उनकी किताब भी लोकार्पित हुई, बधाई।
प्रोफ़ेसर संजय द्विवेदी 

Monday, December 24, 2018

सम्मान



संसद भवन में 'अटल संवाद शिखर सम्मान'

Saturday, November 24, 2018

सम्मान

  


न्‍यू मीडिया पर हिमगिरी ज़ी यूनिवर्सिटी, देहरादून में आयोजित संगोष्‍ठी के दौरान। 
Himgiri Zee University

Wednesday, September 5, 2018

शिक्षक दिवस और सम्मान




Tuesday, September 4, 2018

सम्मान समारोह








Saturday, June 9, 2018

सम्मान


 

भारत की राष्‍ट्रीयता हिंदुत्‍व है