सरस्वती बालिका विद्यालय, सूर्यकुंड, गोरखपुर में आयोजित चार दिवसीय प्रांतीय बालिका शिक्षा कार्यशाला का समापन सत्र माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन एवं सरस्वती वंदना के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के मंत्री एवं अखिल भारतीय सह-प्रभारी, प्रचार विभाग प्रोफेसर सौरभ मालवीय तथा क्षेत्रीय बालिका शिक्षा प्रभारी श्री उमाशंकर जी उपस्थित रहे।
डॉ.सौरभ मालवीय ने कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था का मूल उद्देश्य संबंध मूल्यों एवं जीवन मूल्यों की स्थापना करते हुए नारी को पूज्य भाव प्रदान करना है। भारतीय जीवन शिक्षा पद्धति के माध्यम से बालिकाओं में संस्कारों का संवर्धन कर श्रेष्ठ, सशक्त एवं प्रबल भारत की संकल्पना को साकार किया जा सकता है.
🌸 संस्कारयुक्त बालिका शिक्षा ही सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार है।












0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment