Monday, May 27, 2024
Thursday, May 23, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय में हुआ देवर्षि नारद जयंती समारोह का आयोजन
देवर्षि नारद जयंती के पावन अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय और विश्व संवाद केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन एपी सेन सभागार में किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। देवर्षि नारद जयंती के पावन अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और विश्व संवाद केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में लखनऊ विश्वविद्यालय के एपी सेन सभागार में राष्ट्रीय संगोष्ठी का देवर्षि नारद जी की वेदसम्मत नीतियां और वर्तमान भारतीय पत्रकारिता विषय पर आयोजन हुआ।
राष्ट्रीय संगोष्ठी की प्रस्तावना को आरंभ करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रान्त के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक दुबे ने कहा कि देवर्षि नारद जी के संचार के विविध सोपानो के माध्यम से हम जानते हैं। देवर्षि नारद ने हमेशा लोकमंगल की पत्रकारिता की। डॉ. दुबे ने बताया की पत्रकारिता शब्द भारत का नहीं है बल्कि भारत में तो भौतिक समृद्धि के साथ साथ आध्यात्मिकता अधिष्ठान पर भी बल दिया गया है। हमारे यहां सामाजिक कार्यों में कार्य करते हुए विशेष पूजन होता है। पत्रकारिता के क्षेत्र में देवर्षि नारद हमारी संस्कृति में पूजनीय है। हजारों वर्षों के इतिहास काल में हमारे यहां विभिन्न संघर्षों के साथ अपने विचारो पर अडिग रहे। पत्रकारिता जगत में समाचार का विशेष योगदान है।
राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख और मुख्य वक्ता सुभाष जी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि देवर्षि नारद भगवान के मन है, विद्वान है और संचारक है। पत्रकारिता का मूल तत्व जिज्ञासा है। जिज्ञासा होगी तो जानकारी प्राप्त हो सकती है। सुभाष ने किसी भी प्राणिपाति व्यक्ति को स्वयं को जानना है। नारद संवाद शैली में पारंगत के साथ साथ समाज कल्याण के लिए आदर्श है। हमें अपनी पत्रकारिता के माध्यम से जनकल्याण की सूचनाओं को सामने लाना ही आदर्श पत्रकारिता है। सत्य की आराधना करने से जन कल्याण संभव हैं। सत्य के लिए भारत में कहा भी जाता है कि सत्यमेव जयते। देवर्षि नारद सत्य का आचरण, निष्ठा और आग्रह करना है। भारत के पत्रकारों ने सत्याग्रही बनकर अपनी लेखनी से समाज को जागरण का कार्य करते रहे। जिससे भारत के सफल लोकतंत्र की स्थापना हुई। सुभाष ने कहा कि हमारे यहां चिंतन व्यवहारिक होना चाहिए। देवर्षि नारद का शील ही संदेश है। नारद केवल संचारक ही नहीं उद्धारक भी है। नारद जी का जीवन लोक कल्याण के लिए है। बहुजन समाज के लिए है। नारद जी चरवैति- चरवैति के द्योत हैं। सुंदरता के साथ दिव्यता होनी चाहिए जिसके बाद ही पूर्णता संभव है। हमें पत्रकारिता की पूर्णता तक जाना चाहिए। समन्वय का आधार ही संगीत है कहा भी गया है मिले स्वर मेरा तुम्हारा तो स्वर बने हमारा। यह सभी समन्वय का रूप है। पत्रकारिता एक दीपक के समान है जिसका कार्य अन्तत चलते रहना है।
राष्ट्रीय संगोष्ठी के सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय ने कहा कि आज की पत्रकारिता में द्वंद है। पहले की पत्रकारिता मिशन थी जबकि आज की पत्रकारिता अधर में ही लटकी हुई है। देवर्षि नारद की संचार शैली आज की संचार शैली से अलग है। आज की पत्रकारिता में समन्वय और संतुलन बनाए रखना है। आज लगभग नकारात्मक खबरें ही लीड खबर बनती है। दुनिया में भी लीड खबर की मूल अवधारणा में नकारात्मकता है। भारत के मीडिया को इस नैरेटिव से बाहर आने की आवश्यकता है। मानव सभ्यता का विकास विविधता में होता है। हमें देवर्षि नारद के सत्यान्वेषण की ओर ले जाना चाहिए।
संगोष्ठी के अन्तिम सत्र में लेखक, वरिष्ठ पत्रकार और विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष नरेंद्र भदौरिया ने कहा कि भारत के दर्शन और संस्कृति को पाश्चात्य देशों द्वारा हमेशा नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया। हमें अपनी संस्कृति पर संशय नहीं करना है। आज की पत्रकारिता ने सोशल मीडिया के सामने घुटने टेक दिए हैं। भदौरिया ने कहा की भारत का विज्ञान सबसे उत्तम है। हमें पाश्चत्य मीडिया के सामने नहीं झुकना है। हमें साहस से दिशा मोड़नी है। राष्ट्रीय संगोष्ठी के इस कार्यक्रम का आभार अशोक सिन्हा ने किया।
राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन डॉ. सौरभ मालवीय ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध के सह प्रचार प्रमुख डॉ. शचीन्द्रनाथ , डॉ लोकनाथ, प्रांत सह संपर्क प्रमुख डॉक्टर हरनाम सिंह, प्रांत धर्म जागरण प्रमुख सुरेंद्र, भाषा विश्वविद्यालय के उपकुलानुशाक डॉ.मनीष कुमार, वरिष्ठ पत्रकार भारत सिंह, बृजनंदन राजू, डॉ. संतोष आदि विभिन्न संस्थाओं के पत्रकार और विभिन्न संस्थाओं के पत्रकारिता के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Wednesday, May 22, 2024
पुस्तक 'अं'त्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश' भेंट की
कुशीनगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री पी एन पाठक जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर उन्हें अपनी पुस्तक 'अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश' भेंट की।
Friday, May 17, 2024
डॉ. सौरभ मालवीय बने विद्या भारती के मंत्री
मेरे प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद

डॉ. सौरभ मालवीय
अपनी बात
विषय
- Dr. Sourabh Malviya
- English
- अन्य लेखक
- आधी आबादी
- उत्तर प्रदेश चुनाव- 2022
- एकात्म मानवदर्शन
- काव्य
- केन्द्रीय बजट
- चित्र पेटिका से
- टीवी पर लाइव
- डॉ. सौरभ मालवीय
- दीक्षांत समारोह
- धर्म
- पर्यावरण
- पर्व
- पुरस्कार
- पुस्तक
- पुस्तक- अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश
- पुस्तक- भारत बोध
- पुस्तक- भारतीय पत्रकारिता के स्वर्णिम हस्ताक्षर
- पुस्तक- भारतीय राजनीति के महानायक नरेन्द्र मोदी
- पुस्तक- राष्ट्रवाद और मीडिया
- पुस्तक- राष्ट्रवादी पत्रकारिता के शिखर पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी
- पुस्तक- विकास के पथ पर भारत
- पुस्तक-भारतीय संत परम्परा : धर्मदीप से राष्ट्रदीप
- प्रकाशन
- बेसिक शिक्षा यूपी
- भारतीय जनता पार्टी
- भाषा
- मार्क्सवादी कमुनिस्ट पार्टी
- मीडिया
- मेरा जीवन
- मेरी पुस्तक
- मेरी पुस्तकें
- यात्रा संस्मरण
- राजनीति
- राष्ट्र चिंतन
- राष्ट्रवाद
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
- लोकसभा चुनाव
- विचार दर्शन
- विविध
- वीडियो
- व्यक्तित्व
- व्याख्यान
- शिक्षा
- श्रीन्द्र मालवीय
- समाज
- सम्मान
- संविधान
- संस्कृति
- सांस्कृतिक राष्ट्रवाद
- साहित्य
- सृष्टि मालवीय
- स्वास्थ्य
- हिन्दू संस्कृति पर माओवादी हमला
मेरे बलॊग
-
-
भारतीय पत्रकारिता का पिंड है राष्ट्रवाद, फिर इससे गुरेज क्यों? - *सौरभ मालवीय ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी जन्मजात वक्ता थे, जन्मजात कवि हृदय थे, पत्रकार थे, प्रखर राष्ट्रवादी थे. उनके बारे में कहा जाता था कि यदि वह पाकिस्...
लोक दृष्टि
-
मोदी सरकार के 11 वर्षों के शासन से जो क्रांतिकारी परिणाम देश के सामने है उसका कारण है कि *मोदी जी की नीतिया इस राष्ट्र की चिति के अनुरूप र...
-
डॉ. सौरभ मालवीय गोरखपुर के कुसम्ही जंगल में बुढ़िया माता का मंदिर सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है. गोरखपुर के कुसम्ही जंगल मे...
-
सेवा क्षेत्र एवं जनजातीय शिक्षा क्षेत्र की बैठक विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश लखनऊ
-
प्रमुख समाचार पत्रों में जन शिक्षा समिति गोरक्ष प्रान्त के प्रधानाचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समाचार!
-
भारत सरकार की विदेश नीति बहुत स्पष्ट है. पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और समूचे विश्व को आतंकवाद के खिलाफ साथ लेकर भारत को विश्व...
-
भारतीय शिक्षा समिति अवध प्रान्त प्रधानाचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग - रायबरेली
-
डॉ. सौरभ मालवीय वायु हमारे जीवन का आधार है। वायु जीवनदायिनी है। वायु के बिना हम श्वास नहीं ले सकते। वायु के बिना हम एक क्षण भी जीवित नही...
संप्रति
2/564, अवधपुरी खण्ड 2
खरगापुर, निकट प्राथमिक विद्यालय, गोमतीनगर विस्तार
पिन- 226010
मो- 8750820740
जिन्हें पढ़ता हूं
-
संकल्प से सिद्धि तक 11 बेमिसाल वर्ष - डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ‘पहले कार्यकाल में लोग मुझे समझने की कोशिश कर रहे थे और मैं दिल्ली को समझने की कोशिश कर रहा था। दूसरे कार्यकाल में मैं अतीत की दृष्...12 hours ago
-
Read harcourt 3rd grade math Best Books of the Month PDF - *Download Kindle Editon harcourt 3rd grade math Download Now PDF* Read harcourt 3rd grade math Audio CD Open Library Rеаd thrоugh Frее Bооkѕ Onlіnе і...4 years ago
-
नमो-नमो.....आंखों ने जो देखा ! - अपन गांधी, लोहिया और दीनदयाल उपाध्याय को आदर्श राजनेता मानकर राजनीति में सक्रिय हैं। सादगी, शुचिता, विनम्रता, अध्ययनशीलता...ये सब गुण ऐसे हैं, जो ज्यादा आ...11 years ago