लखनऊ। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय विषय संयोजकों की बैठक सरस्वती विद्या मंदिर, इंदिरानगर में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय ने सभी विषय प्रमुखों के साथ उनके कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक विषय के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयों में योजनाओं के सफल संचालन तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए क्षेत्र संगठन मंत्री श्री हेमचंद्र जी ने कहा कि विद्या भारती का मूल लक्ष्य संस्कारयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने विषय का गहन अध्ययन करते हुए उसकी समुचित जानकारी प्राप्त करनी चाहिए तथा विद्यालयों में उसे प्रभावी ढंग से लागू करने का सतत प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सभी विषय प्रमुखों से संगठन की कार्ययोजनाओं को समयबद्ध एवं योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित करने का आह्वान किया।
बैठक में विभिन्न विषयों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी शैक्षिक सत्र के कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभी विषय प्रमुखों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं भावी कार्यों की पीपीटी प्रस्तुत की।














0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment