पत्रकारिता विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष आदरणीय श्री सौरभ मालवीय सर के अतिथि संपादकत्व में सृजन समय पत्रिका का “मीडिया एवं पत्रकारिता विशेषांक” आप सभी के समक्ष प्रस्तुत है। यह विशेषांक न केवल अकादमिक दृष्टि से समृद्ध है, बल्कि समकालीन मीडिया परिदृश्य के विविध आयामों को गंभीरता से प्रतिबिंबित करता है। देश के विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों से अध्येताओं, शोधार्थियों और प्राध्यापकों ने अपने शोध-पत्र एवं आलेख प्रेषित किए, जिनमें मीडिया के बदलते स्वरूप, पत्रकारिता की चुनौतियों, डिजिटल युग की प्रवृत्तियों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विमर्श शामिल हैं। प्राप्त शोध-पत्रों में से गहन समीक्षा और चयन प्रक्रिया के उपरांत कुल ३१ शोध-पत्रों को इस विशेषांक में स्थान दिया गया है। आप सभी को बहुत बधाई।
इस अंक के प्रकाशन हेतु सृजन समय पत्रिका के संपादकीय मंडल का हार्दिक आभार। आशा है कि यह प्रयास निश्चित ही मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सार्थक संवाद को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
सचित्र मिश्रा
0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment