लखीमपुर खीरी।
प्रताप नारायण मिश्र विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चन्दन चौकी, लखीमपुर खीरी में विद्यालय प्रवास के दौरान विद्या भारती के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय ने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा ही समाज के समग्र और सुदृढ़ निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त साधन है।
डॉ. मालवीय ने अपने संबोधन में कहा कि आज विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा के विस्तार और संस्कार आधारित शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है। जनजातीय समाज में शिक्षा के माध्यम से आत्मविश्वास, सांस्कृतिक गौरव और आत्मनिर्भरता का भाव विकसित किया जा सकता है। विद्या भारती इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है और समाज के सहयोग से इस कार्य को और व्यापक बनाया जाएगा।
विद्यालय परिवार के साथ संवाद करते हुए उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ राष्ट्रभाव, चरित्र निर्माण और सेवा की भावना विकसित करें।
इस अवसर पर विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक मिथिलेश अवस्थी भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया।











0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment