Tuesday, April 21, 2026

साधारण सभा की बैठक








लखनऊ। विद्या भारती, भारती शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश की साधारण सभा की बैठक का आयोजन लखनऊ में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न शैक्षिक, संगठनात्मक एवं भावी योजनाओं पर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया तथा शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय संस्कृति, संस्कारयुक्त शिक्षा एवं गुणवत्ता वृद्धि के विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय ने कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रभाव, चरित्र निर्माण एवं समग्र व्यक्तित्व विकास का निर्माण करना है। उन्होंने आगामी कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया।

बैठक में संगठन के विस्तार, विद्यालयों की गुणवत्ता उन्नयन तथा नवीन शैक्षिक पहल को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

0 टिप्पणियाँ:

भारत की राष्‍ट्रीयता हिंदुत्‍व है