सरस्वती शिशु मंदिर, अर्जुनगंज, लखनऊ में नवीन कम्प्यूटर लैब एवं विद्यालय वेबसाइट के लोकार्पण अवसर पर उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति प्राप्त हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० सौरभ मालवीय (क्षेत्रीय मंत्री, विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश) द्वारा की गई।
माननीय राज्यपाल महोदया के करकमलों द्वारा सम्पन्न यह लोकार्पण समारोह विद्यालय के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित हुआ।
विद्या भारती परिवार उनके आशीर्वचनों हेतु हृदय से आभार व्यक्त करता है।
***
सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर का पूर्व छात्र होने के नाते यह मेरे लिए अत्यंत गौरव एवं आत्मसंतोष का क्षण है। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान निरंतर प्रगति-पथ पर अग्रसर होकर नित नई ऊँचाइयों तक पहुँच रहा है। क्षेत्रीय मंत्री, पूर्वी उत्तर प्रदेश, आदरणीय श्री सौरभ मालवीय गुरु जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी प्रबंधन तथा स्नेहिल संरक्षण में शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर विद्यालयों का प्रभावशाली कायाकल्प जारी है। यह परिवर्तन केवल भौतिक उन्नयन तक सीमित नहीं है, अपितु शैक्षणिक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों की सुदृढ़ स्थापना का सशक्त प्रतीक भी है।
सचित्र मिश्रा
सचित्र मिश्रा














0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment