भारत में सभी मतावलम्बी समान रूप से भारतीय हैं। भारतीय संविधान ने हर नागरिक को समान अधिकार और सुरक्षा दी है। यही कारण है कि अनेक वैश्विक संघर्षों के बावजूद भारत में सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक ढांचा मजबूत बना हुआ है।
ऐतिहासिक दृष्टि से देखें तो भारत में इस्लाम का आगमन कई मार्गों से हुआ – व्यापार, सूफी संतों की शिक्षाओं, और विभिन्न कालखंडों के राजनीतिक परिवर्तनों के माध्यम से। इतिहासकार मानते हैं कि भारत के अधिकांश मुसलमानों के पूर्वज यहीं के मूल निवासी थे, जिन्होंने अलग-अलग समय पर इस्लाम स्वीकार किया।
किसी भी भारतीय की राष्ट्रीयता उसके धर्म से तय नहीं होती।
आस्था व्यक्तिगत विषय है, राष्ट्र सर्वोपरि सामूहिक विषय है।
सामाजिक समरसता तभी बनी रहती है जब हम अतीत को समझें, लेकिन वर्तमान में परस्पर सम्मान बनाए रखें। साथ ही समयानुसार अतीत को स्वीकार कर सकते.




0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment