Sunday, August 24, 2025

शिक्षा की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. सौरभ मालवीय

 
















गोरखपुर।  शिशु शिक्षा समिति, गोरक्ष प्रांत की बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता पर ज़ोर। शिशु शिक्षा समिति, गोरक्ष प्रांत के संयोजकों और प्रांत प्रमुखों (आयाम) की एक महत्वपूर्ण बैठक सरस्वती शिशु मंदिर, पक्कीबाग, गोरखपुर में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे कार्यों की समीक्षा करना और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना था।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र डॉ. सौरभ मालवीय उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में सभी संयोजकों और प्रांत प्रमुखों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विषयों से संबंधित क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करें। डॉ. मालवीय ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखना और उसे निरंतर बेहतर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि हमें अपने प्रयासों से बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया और आने वाली चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान, संगठन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों और नवाचारों पर भी चर्चा हुई।
बैठक के अंत में, सभी ने डॉ. मालवीय के विचारों का स्वागत किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके मार्गदर्शन में और अधिक लगन से कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेश सिंह जी द्वारा अतिथि परिचय हुआ।                                        
इस अवसर पर शिशु शिक्षा समिति मंत्री डॉक्टर शैलेश सिंह, प्रदेश निरीक्षक राम सिंह,जियालाल, संभाग निरीक्षक कन्हैया चौबे,दिवाकर राम त्रिपाठी सहित समस्त विषय संयोजक एवं प्रांत प्रमुख उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ:

भारत की राष्‍ट्रीयता हिंदुत्‍व है