Thursday, April 4, 2024

महिला मतदाता निर्णायक भूमिका : मोदी और महिला सशक्तिकरण

 

 


-डॉ. सौरभ मालवीय

 2024 लोकसभा चुनाव सिर पर है। इस बार भी चुनाव में महिला मतदाता निर्णायक भूमिका में रहेंगी। इसलिए  भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दे के साथ- साथ महिला सशक्तिकरण को लेकर चुनाव प्रचार कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण आशा है कि उसे महिलाओं का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इसके अनेक कारण हैं। वास्तव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी ने अपने दस वर्ष के शासन काल में महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किए, अपितु उनके मान- सम्मान को भी विशेष महत्त्व दिया। वे दावे से कहते हैं कि महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सशक्तिकरण - ये मोदी की गारंटी है। उनका कहना है कि मोदी ने बहन- बेटियों को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण की गारंटी दी थी। वह पूर्ण हो चुकी है। मोदी ने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की कुरीति से मुक्ति दिलाने की गारंटी भी दी थी। ये गारंटी भी मोदी ने पूर्ण की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के कार्यों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का नाम प्रमुख है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए सदैव से ही प्रतिबद्ध रही है। मोदी सरकार ने समय- समय पर दोहराया है कि उनकी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी प्रयास का ही परिणाम है। सितम्बर 2023 पारित यह विधेयक लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करता है। इसके पारित होने से महिलाओं की एक लम्बित मांग पूर्ण हुई है। इस विधेयक को लेकर विपक्षी दलों ने केवल टाल- मटोल का व्यवहार ही किया था। उन्होंने इस विधेयक को लेकर केवल महिलाओं के वोट हथियाने का ही प्रपंच रचा। उन्होंने इस संबंध में कभी गंभीरता से कार्य नहीं किया। किन्तु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस विधेयक के संबंध में पूर्ण निष्ठा एवं गंभीरता से कार्य किया तथा इसे पारित करवाया। इसी प्रकार बिना किसी भेदभाव के मुस्लिम महिलाओं के हित में भी निर्णय लेते हुए उन्हें तीन तलाक की कुरीति से मुक्ति दिलवाई। इस पर भी उन्हें निशाना बनाया गया, परन्तु उन्होंने किसी की नहीं सुनी और मुस्लिम बहनों के हित में निर्णय लिया। इन सब निर्णयों के कारण ही महिलाओं में मोदी सरकार विशेषकर श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा है। इसीलिए उन्हें महिलाओं का भरपूर जनसमर्थन प्राप्त होता रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नारी शक्ति को अधिक से अधिक अवसर देना अत्यंत आवश्यक है। भाजपा सरकार के प्रयास से आज देश के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं के लिए नए रास्ते बन रहे हैं। मोदी सरकार महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार आदि से संबंधित अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। महिलाओं को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए युद्धस्तर पर शौचालयों का निर्माण करवाया जा रहा है। इससे एक ओर महिलाओं को मान मिल रहा है, दूसरी ओर उन्हें अपराधों से भी मुक्ति मिल रही है। महिलाएं शौच के लिए अंधेरे में ही निर्जन स्थानों पर जाती हैं। ऐसी परिस्थिति में वे अपराधी तत्वों का शिकार बन जाती हैं। इसके अतिरिक्त समय पर नित्य कर्म से न निपटने के कारण वे अनेक रोगों की भी चपेट में आ जाती हैं। किन्तु शौचालयों के निर्माण से उन्हें इस समस्या से छुटकारा मिल रहा है। आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार देश में विगत नौ वर्षों में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं, जिससे देश को खुले में शौच के अभिशाप से मुक्ति मिली है।

वास्तव में मोदी सरकार महिलाओं के हित के अनेक कार्य कर रही है। वह उनकी प्रत्येक छोटी से छोटी बात का भी ध्यान रख रही है। महिलाओं का स्वप्न होता है कि उनका भी अपना निजी मकान हो। इस बात को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार निर्धन लोगों को पक्के आवास उपलब्ध करवा रही है। इनके पंजीकरण में महिलाओं का नाम सम्मिलित किया जा रहा है। इसके कारण अब महिलाएं भी अपने घर की स्वामिनी बन रही हैं। उनका स्वयं के घर का स्वप्न पूर्ण हो रहा है। इतना ही नहीं मोदी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी तीव्र गति से कार्य कर रही है। महिलाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार अर्जित करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे वे कुटीर उद्योग चालू कर रही हैं। जो महिलाएं सिलाई का कार्य जानती हैं तथा उनके पास सिलाई मशीन क्रय करने के लिए धन नहीं हैं उन्हें निशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की जा रही हैं। ये महिलाएं अब घर पर ही सिलाई का कार्य करके धन अर्जित कर रही हैं। आत्मनिर्भरता के कारण उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। अब वे अपनी इच्छा से अपना धन व्यय कर रही हैं। उनके जीवन यापन की शैली में परिवर्तन आया है। यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र  मोदी की महिला हितैषी योजनाओं का ही परिणाम है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि भारत की नारी शक्ति, विकसित भारत की एक सशक्त स्तंभ है। भारत की नारी शक्ति की आर्थिक शक्ति बढ़े, इसके लिए बीते दस वर्षों में बीजेपी सरकार ने निरंतर कार्य किया है। जनधन योजना के अंतर्गत करोड़ों बहनों के बैंक खाते खोले हैं। इन दस वर्षों में देश में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की संख्या दस करोड़ को पार कर गई है। देश में दस वर्षों में बहनों के इन समूहों को स्वरोजगार के लिए आठ लाख करोड़ रुपए की सहायता बैंकों से दिलवाई गई है।

श्री नरेन्द्र  मोदी ने मन की बात में कहा था कि आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें देश की नारी- शक्ति पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र, जहां महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वह है- प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता। केमिकल से हमारी धरती माँ को जो कष्ट हो रहा है, जो पीड़ा हो रही है, जो दर्द हो रहा है - हमारी धरती माँ को बचाने में देश की मातृशक्ति बड़ी भूमिका निभा रही है। देश के कोने- कोने में महिलाएं अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं। आज अगर देश में जल जीवन मिशनके अंतर्गत इतना काम हो रहा है तो इसके पीछे पानी समितियों की बहुत बड़ी भूमिका है। इस पानी समिति का नेतृत्व महिलाओं के ही पास है। इसके अलावा भी बहनें-बेटियां, जल संरक्षण के लिए चौतरफा प्रयास कर रही हैं।

मोदी सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सशक्तिकरण के लिए किए गये कार्यों की सफलता ही है कि आज महिलाएं आत्मविश्वास के साथ निर्भीक होकर घर से बाहर जाकर कार्य कर रही हैं। कहा जाता है कि महिला मतदाता साइलेंट वोटर होती हैं। महिला मतदाता जिस दल को अपना समर्थन देती हैं, उसे ही बहुमत प्राप्त होता है तथा सरकार उसी दल की बनती है। विशेष बात है कि भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र  मोदी के विरुद्ध विरोधियों द्वारा दुष्प्रचार करने के पश्चात भी मुस्लिम महिलाएं इन्हें अपना भरपूर समर्थन दे रही हैं। इस बार यह देखना अत्यंत रोचक होगा कि महिलाएं उन्हें कितना समर्थन देती हैं। 

उनका कहना है कि उन्हें उन निर्णयों पर गर्व है जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को और मजबूत किया है।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि उनका तृतीय कार्यकाल भी विकास एवं महिला सशक्तिकरण को समर्पित रहेगा।

 

लेखक - लखनऊ विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर है।

मो- 8750820740

 

Monday, April 1, 2024

भारतीय राजनीति के महानायक नरेन्द्र मोदी

 

डॉ. शिवशक्ति बक्सी से
संपादक, कमल संदेश 
मुखपत्र एवं संसदीय कार्यालय सचिव
भारतीय जनता पार्टी - नई दिल्ली
श्री राजकुमार जी , प्रबंधक कमल ज्योति , उत्तर प्रदेश
....................................................
पुस्तक - भारतीय राजनीति के महानायक नरेन्द्र मोदी
प्रकाशक - मानसी पब्लिकेशन, नई दिल्ली
लेखक - डॉ. सौरभ मालवीय

Friday, March 22, 2024

भारतीय राजनीति के महानायक नरेन्द्र मोदी

 

श्री अनिल बलूनी जी , डॉ. संजय मयूख जी, श्री प्रेम शुक्ला जी, प्रत्युष कंठ जी !
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय  - नई दिल्ली
....................................................
पुस्तक - भारतीय राजनीति के महानायक नरेन्द्र मोदी
प्रकाशक - मानसी पब्लिकेशन - नई दिल्ली
लेखक - डॉ. सौरभ मालवीय

Tuesday, March 19, 2024

भारतीय राजनीति के महानायक नरेन्द्र मोदी

  

श्री अनिल बलूनी जी
सांसद राज्यसभा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,
भारतीय जनता पार्टी - नई दिल्ली
....................................................
पुस्तक - भारतीय राजनीति के महानायक नरेन्द्र मोदी
प्रकाशक - मानसी पब्लिकेशन - नई दिल्ली
लेखक - डॉ. सौरभ मालवीय

Thursday, March 14, 2024

भारतीय राजनीति के महानायक नरेन्द्र मोदी

  




श्री सुनील बंसल जी
महासचिव,भारतीय जनता पार्टी - नई दिल्ली
...
पुस्तक - भारतीय राजनीति के महानायक नरेन्द्र मोदी
प्रकाशक - मानसी पब्लिकेशन - नई दिल्ली
लेखक - डॉ. सौरभ मालवीय

Sunday, March 10, 2024

डॉ. सौरभ मालवीय की पुस्तक का लोकार्पण




लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने आज भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय  मुख्यालय में आयोजित साहित्योदय विकसित भारत @2047 समारोह में लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सौरभ मालवीय की पुस्तक ‘भारतीय राजनीति के महानायक : नरेन्द्र मोदी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक न केवल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विराट व्यक्तित्व से परिचय करवाती है, अपितु मोदी सरकार की जनकल्याण की योजनाओं की उपयोगी जानकारी भी प्रदान करती है। हृदय नारायण दीक्षित अमृतकाल का साहित्य नामक विचार गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे थे। 

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पत्र -पत्रिका विभाग के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शिव शक्ति ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य सम्पदा है। हमारी विरासत है। मानव चेतना पर आधारित है हमारा साहित्य। अमृतकाल में साहित्य लेखन करने की जरूरत है। आने वाले 25 साल हमारा साहित्य का अमृतकाल है। ऐसे में डॉक्टर सौरभ मालवीय की पुस्तक अभिनंदनीय है।

विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रकोष्ठ प्रभारी ओमप्रकाश ने कहा कि साहित्य हमें समृद्ध बनाती है। समाज में लोकमंगल की चेतना प्रदान करती है। भारतीय दृष्टि से लेखन आज आवश्यक है।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है। महामना मदन मोहन मालवीय जी ने शिक्षा के लिए भारतीय ज्ञान परम्परा पर शिक्षा की आधार शिला रखी।

प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि हमारे साहित्यकारों ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भाजपा उत्तर प्रदेश के मुखपत्र कमल ज्योति के कार्यकारी संपादक राजकुमार ने कहा कि आज जरूरत है राष्ट्रवादी  विचारों को लेखन में लाने की। इतिहास को भारतीय दृष्टि से लेखन करने की। 

इस पुस्तक दिल्ली के मानसी पब्लिकेशन्स ने प्रकाशित किया है। इस पुस्तक में श्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व के साथ साथ उनके कृतित्व पर भी प्रकाश डाला गया है।     

लेखक डॉ. सौरभ मालवीय का कहना है कि उनके व्यक्तित्व की भांति उनके कार्य भी बहुत ही महान हैं। वह भारत की गौरवशाली प्राचीन संस्कृति के संवाहक हैं। उनके कृतित्व में भारतीय संस्कृति के दर्शन होते हैं। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ही देश की पौराणिक नगरी अयोध्या में भूमि पूजन कर चांदी की ईंट और चांदी के फावड़े से ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ निर्माण की आधारशिला रखी थी। जिस समय वह मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे उस समय देश के करोड़ों लोग अपने घरों में टेलीविजन पर उन्हें देख रहे थे। वे इस स्वर्णिम क्षणों के साक्षी बने थे। यह पुस्तक समकालीन भारत का एक ऐतिहासिक प्रमाण है, जो भविष्य में लोगों को उनके व्यक्तित्व एवं केंद्र सरकार की योजनाओं और श्री नरेन्द्र मोदी जी के व्यक्तित्व से परिचित कराएगी।

Tuesday, March 5, 2024

भारतीय राजनीति के महानायक नरेन्द्र मोदी

 

पुस्तक - भारतीय राजनीति के महानायक नरेन्द्र मोदी
प्रकाशक - मानसी पब्लिकेशन, नई दिल्ली
लेखक - डॉ. सौरभ मालवीय
भारत की राष्‍ट्रीयता हिंदुत्‍व है